चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिम्हा राव और एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न

  • 09 Feb 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी, 2024 को पी.वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की।

  • चौधरी चरण सिंह देश के 5वें और नरसिम्हा राव 9वें प्रधानमंत्री थे।
  • वहीं कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।
  • इस तरह वर्ष 2024 में 5 हस्तियों को यह सम्मान देने की घोषणा की जा चुकी है।
  • गौरतलब है कि एक वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
  • इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में अब तक कुल 53 लोग शामिल हो चुके हैं।