संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024

  • 09 Feb 2024

संसद ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 तथा संविधान (अनुसूचित जाति और जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 को पारित कर दिया है।

  • लोक सभा में इसे 8 फरवरी को और राज्य सभा में 6 फरवरी, 2024 को पारित किया गया।
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करना है।
  • प्रदेश में बोंडो पोरजा, खोंड पोरजा और कोंडा सवारस समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाएगा।
  • संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक का उददेश्य ओडिशा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सूची में संशोधन करना है।
  • इसके अंतर्गत ओडिशा में आदिम जनजातियों के 4 समुदाय - पाउडी भुइयां, चुक्तिया भुंजिया, बोंडा और मांकडिया और 46 अन्य, जो विभिन्न गलतियों के कारण अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, को इस सूची में शामिल किया जाएगा।