प्यारेलाल को लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

  • 09 Feb 2024

संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को कला में उनके योगदान के लिए लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • प्यारेलाल को वर्ष 2024 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया था।
  • संगीतकार एल. सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम द्वारा लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल के हिस्से के रूप में लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने वर्ष 1963 में फिल्म ‘पारसमणि’ से संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।