97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र : निर्वाचन आयोग

  • 10 Feb 2024

चुनाव आयोग ने 9 फरवरी, 2024 को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता से संबंधित ‘स्पेशल समरी रिवीजन 2024’ (SSR 2024) जारी की।

  • आयोग ने बताया कि वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे।
  • 18 से 29 वर्ष की आयु के 2 करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है।
  • पिछले लोक सभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में लगभग 6% की वृद्धि हुई है। उस समय 89.6 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे।
  • 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में पहली बार शामिल किया गया है, जिनमें से लगभग 1.41 करोड़ महिलाएं हैं।
  • मतदाता सूची डेटाबेस में लगभग 88.35 लाख ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया है, जो दिव्यांग हैं।
  • तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 48,000 से कुछ अधिक हो गई है, जो 2014 में 39.68 हजार थी।
  • 1.85 करोड़ मतदाताओं की पहचान 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के रूप में की गई है।
  • 100 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 2.38 लाख है।