23वें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन

  • 10 Feb 2024

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के वार्षिक कार्यक्रम विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) का 23 वां संस्करण 7 से 9 फरवरी, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

  • यह ग्लोबल साउथ में स्थित सतत विकास और पर्यावरण पर एकमात्र स्वतंत्र रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है।
  • शिखर सम्मेलन मुख्य रूप से "सतत विकास और जलवायु न्याय के लिए नेतृत्व" विषय पर केन्द्रित था।
  • शिखर सम्मेलन में सतत विकास, प्रकृति-आधारित समाधान, अनुकूलन, लचीलापन, सतत उपभोग, जीवन शैली, ऊर्जा त्रिलम्मा और जलवायु कार्रवाई जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
  • 2001 में स्थापित, शिखर सम्मेलन श्रृंखला में 'सतत विकास' को विश्व स्तर पर साझा लक्ष्य बनाने की दो दशकों से अधिक की विरासत है।
  • ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) एक स्वतंत्र और बहुआयामी संगठन है, जिसके पास अनुसंधान, नीति, परामर्श और कार्यान्वयन में विशेषज्ञता है।