लोकतंत्र सूचकांक 2023

  • 19 Feb 2024

हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा विश्व में लोकतंत्र की स्थिति पर डेमोक्रेसी इंडेक्स 2023 नामक रिपोर्ट जारी की गई।

  • सूचकांक में भारत वर्ष 2022 के मुकाबले 5 अंकों के सुधार के साथ 41वें स्थान (स्कोर: 7.18) पर पहुंच गया। वर्ष 2022 में भारत 46वें स्थान पर था।
  • इस सूचकांक में देशों को 4 श्रेणियों में वर्गीकृत गया है- फुल डेमोक्रेसी, फ्लाड डेमोक्रेसी, हाइब्रिड रेजिम और ऑथोरिटेरियन रेजिम।
  • सूचकांक में नार्वे, न्यूजीलैंड और आइसलैंड क्रमशः शीर्ष स्थान पर है।
  • जबकि उत्तर कोरिया (165), म्यांमार (166) और अफगानिस्तान (167) सबसे निचले स्थान पर हैं।
  • भारत को इस सूची में फ्लाड डेमोक्रेसी की सूची में रखा गया है।
  • पड़ोसी देश चीन को 2.12 स्कोर के साथ 148वें पायदान पर रखा गया है। इसे ऑथोरिटेरियन रेजिम कैटेगरी में रखा गया है।
  • वहीं, पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थिति अत्यधिक खराब है। पाकिस्तान को ऑथोरिटेरियन रेजिम कैटेगरी में शामिल किया गया है। पहले यह हाइब्रिड रेजिम में था।