आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन

  • 19 Feb 2024

18 फरवरी, 2024 को जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित जैन तीर्थ स्थान चंद्रगिरि में हुआ।

  • 11 फरवरी, 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में ब्रह्मांड के देवता के रूप में सम्मानित किया गया था।
  • जैन समाज के वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने ‘सल्लेखना’ के माध्यम से देह का त्याग किया।
  • बता दें कि ‘सल्लेखना’ जैन धर्म की एक प्रथा है, जिसमें देह त्यागने के लिए स्वेच्छा से अन्न-जल का त्याग किया जाता है।
  • आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर, 1946 को शरद पूर्णिमा के दिन कर्नाटक के सदलगा गांव में हुआ था।