विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन

  • 01 Mar 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी, 2024 को वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया। यह विश्व की पहली वैदिक घड़ी है।

  • यह घड़ी उज्जैन के जंतर मंतर क्षेत्र में सरकारी जीवाजी वेधशाला के करीब बने 85 फुट ऊंचे टॉवर पर स्थापित की गई है।
  • यह घड़ी वैदिक हिंदू पंचांग, ग्रहों की स्थिति, मुहूर्त, ज्योतिषीय गणना और भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी प्रदर्शित करेगी।
  • यह घड़ी भारतीय मानक समय (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) भी दर्शाएगी।
  • यह घड़ी एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के समय की गणना करती है और दो सूर्योदयों के बीच की अवधि को 30 भागों में विभाजित करती है।
  • इन 30 भागों में से प्रत्येक घंटे में भारतीय मानक समय के अनुसार 48 मिनट होंगे।
  • अर्थात इस वैदिक घड़ी में एक दिन में 24 नहीं, बल्कि 30 घंटे होंगे और एक घंटा 48 मिनट का होगा।