मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में विकास परियोजनाएं

  • 01 Mar 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ ने 29 फरवरी, 2024 को अगालेगा द्वीप में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

  • मॉरीशस के इस द्वीप में 6 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ नई हवाई पट्टी और सेंट जेम्स जेट्टी का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।
  • इन परियोजनाओं से वायु और समुद्र संपर्क सुविधा मजबूत होगी।
  • इसके साथ ही मॉरीशस भारत की जन-औषधि पहल में शामिल होने वाला पहला देश होगा। इस योजना के तहत किफायती दरों पर गुणवत्ता वाली दवाएं प्रदान की जाती हैं।
  • बता दें कि 12 फरवरी, 2024 को दोनों नेताओं द्वारा मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड सेवाओं का शुभारंभ किया गया था।
  • ग्लोबल साउथ के सदस्यों के रूप में भारत और मॉरीशस की साझा प्राथमिकताएं हैं।