भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट

  • 01 Mar 2024

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 29 फरवरी, 2024 को भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की।

  • भारत में तेंदुए की अनुमानित संख्या 2022 में बढ़कर 13,874 हो गई जो 2018 में 12,852 थी।
  • तेंदुओं की सबसे अधिक आबादी मध्य प्रदेश में है, जहां इनकी कुल संख्या 3,907 दर्ज की गई है।
  • मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में 1985, कर्नाटक में 1,879 और तमिलनाडु में 1,070 तेंदुएं हैं।
  • शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानों में, प्रति वर्ष 3.4 प्रतिशत की गिरावट हो रही है, जबकि मध्य भारत और पूर्वी घाट में 1.5 प्रतिशत वृद्धि हुई।
  • यह अनुमान तेंदुए के निवास स्थान की 70 प्रतिशत आबादी को दर्शाता है।
  • तेंदुओं की गिनती के समय हिमालय और देश के अर्धशुष्क हिस्सों का नमूना नहीं लिया गया है, क्योंकि यह बाघों का निवास स्थान नहीं हैं।