गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला पहला देश

  • 06 Mar 2024

फ्रांस 4 मार्च, 2024 को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश बन गया।

  • फ्रांस के सांसदों ने 1958 के संविधान में बदलाव कर महिलाओं को गर्भपात से जुड़े मामले में पूरी तरह से फैसला लेने की आजादी दे दी है।
  • इस संविधान संशोधन के पक्ष में 780 और विरोध में 72 वोट पड़े।
  • फ्रांस के लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने इस अधिकार को सही माना।
  • गर्भपात विरोधी समूहों ने इस संवैधानिक बदलाव की आलोचना की है।
  • बता दें कि फ्रांस में महिलाओं को गर्भपात का कानूनी अधिकार 1974 से ही मिला हुआ है।
  • फ्रांस के संविधान में यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब 2022 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है।