मूडीज ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया

  • 06 Mar 2024

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2024 के कैलेंडर वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है।

  • इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था।
  • वर्ष 2023 में भारत के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं, जिसकी वजह से मूडीज ने वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया है।
  • मूडीज ने इस मजबूत वृद्धि का श्रेय सरकार के पूंजीगत व्यय और मजबूत विनिर्माण गतिविधि को दिया।
  • कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत रही है।
  • ऐसे में पूरे 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
  • रेटिंग एजेंसी के अनुसार भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
  • 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।