जर्मनी में 1,500 से अधिक कंकालों की खोज

  • 13 Mar 2024

पुरातत्वविदों ने दक्षिणी जर्मनी में एक स्थल पर यूरोप में अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक कब्र की खोज की है।

  • जर्मनी के नुरेमबर्ग शहर के केंद्र में सामूहिक कब्रों में अब तक प्लेग पीड़ितों के लगभग 1,000 कंकाल पाए गए हैं, जो कुल 1,500 से अधिक लोगों के हो सकते हैं।
  • शहर में नए आवासीय भवनों के निर्माण से पहले एक पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान अवशेषों की खोज की गई थी।
  • यह यूरोप में अब तक पाए गए प्लेग पीड़ितों का सबसे बड़ा सामूहिक कब्रगाह होने की संभावना है।
  • नुरेमबर्ग में 14वीं शताब्दी के बाद से लगभग प्रति 10 वर्ष में प्लेग का प्रकोप होता था।