भारत विश्व का शीर्ष हथियार आयातक : SIPRI रिपोर्ट

  • 13 Mar 2024

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने 11 मार्च, 2024 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत, विश्व का शीर्ष हथियार आयातक देश है।

  • 2014-2018 से 2019-2023 के मध्य भारत के हथियार आयात में 4.7% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार रूस, भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है।
  • हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है, जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50% से कम रही है।
  • भारत ने कुल हथियार आयात में से 36% हथियार रूस से प्राप्त किये हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का हथियार आयात 43% बढ़ा है, जबकि चीन के द्वारा किये गए हथियारों के आयात में 44% की कमी आई है।
  • सिपरी एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। सिपरी का मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में है और इसकी स्थापना 1966 में हुई थी।
  • सिपरी युद्धों, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध करता है।