नवनीत कुमार सहगल प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

  • 18 Mar 2024

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति ने चयन समिति की सिफारिश पर नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

  • नवनीत कुमार सहगल प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश का स्थान लेंगे।
  • प्रसार भारती के अध्यक्ष का पद विगत 4 वर्षों से रिक्त पड़ा था। ए. सूर्य प्रकाश का कार्यकाल फरवरी 2020 में ही समाप्त हो गया था।
  • सहगल 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो उस अवधि तक पद पर बने रहेंगे।
  • भारत के उपराष्ट्रपति, प्रसार भारती के अध्यक्ष पद के लिये चयन समिति के प्रमुख होते हैं।
  • चयन समिति में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रपति द्वारा नामित एक सदस्य शामिल होते हैं।
  • प्रसार भारती, भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है। इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी शामिल हैं।