टी.एम. कृष्णा को 2024 संगीत कलानिधि पुरस्कार

  • 18 Mar 2024

प्रसिद्ध कर्नाटक गायक टी.एम. कृष्णा को 2024 संगीत कलानिधि पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।

  • थोडुर मदाबुसी कृष्णा भारतीय कर्नाटक गायक के अलावा एक लेखक और कार्यकर्ता भी हैं।
  • कृष्णा को वर्ष 2016 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।
  • संगीत कलानिधि एक सम्मान है, जो मद्रास संगीत अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष कर्नाटक संगीत के किसी संगीतज्ञ को प्रदान किया जाता है।
  • संगीत कलानिधि पुरस्कार को कर्नाटक संगीत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है।