एसबीएम बैंक इंडिया ने लॉन्च किया 'एसबीएम एनकैश रूपे बिजनेस कार्ड’

  • 25 Jul 2020

‘एसबीएम बैंक इंडिया’ (SBM bank) ने 23 जुलाई, 2020 को एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स के लिए फिनटेक कंपनी 'एनकैश' (EnKash) और एपीआई अवसंरचना कंपनी 'याप' (Yap) के साथ सहयोग से रूपे (RuPay) नेटवर्क पर सह-ब्रांड बिजनेस क्रेडिट कार्ड 'एसबीएम एनकैश रूपे बिजनेस कार्ड’ (SBM EnKash RuPay Business Card) लॉन्च किया।

  • यह कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड किसी भी एसबीएम बैंक संपर्क केंद्र (Touch point) से डिजिटल और पेपरलेस माध्यम से तत्काल जारी किया जा सकेगा।
  • इस कार्ड को 30 दिवसीय क्रेडिट अवधि के माध्यम से व्यवसाय व्यय और वित्त को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसके माध्यम से बिल भुगतान, यात्रा व्यय, स्वचालित जीएसटी, किराया भुगतान, सॉफ्टवेयर की ऑनलाइन खरीद आदि किया जा सकेगा।
  • मॉरीशस तथा अन्य देशों में फैले एसबीएम समूह का यह विदेशी बैंक ‘एसबीएम बैंक इंडिया’ नाम से 2018 में एक नए भारतीय बैंक के रूप में काम करने वाला पहला विदेशी बैंक है।