जूम खोलेगा बेंगलुरु में नया प्रौद्योगिकी केंद्र

  • 25 Jul 2020

अमेरिकी संचार प्रौद्योगिकी कंपनी 'जूम वीडियो कम्युनिकेशंस' ने 21 जुलाई, 2020 को बेंगलुरू में एक नया प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने की घोषणा की।

  • जूम की यह पहल देश में एक बढ़ते रणनीतिक निवेश का हिस्सा है, जूम का पहले से ही मुंबई में एक कार्यालय है तथा मुंबई और हैदराबाद में दो डेटा सेंटर हैं।
  • भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए वह अगले कुछ वर्षों में प्रमुख प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
  • एरिक युआन ने 2011 में जूम की स्थापना की। इसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में स्थित है।