एस एंड पी ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया

  • 27 Mar 2024

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने 26 मार्च, 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिये भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.8% कर दिया।

  • अमेरिका स्थित एजेंसी ने नवंबर 2023 में वित्त वर्ष 2024-25 के लिये भारत की वृद्धि दर 6.4% होने का अनुमान लगाया था।
  • चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.6% की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • एस एंड पी ने एशिया प्रशांत के लिए अपने 'इकोनॉमिक आउटलुक' में मजबूत वृद्धि का अनुमान लगाया है, जिसमें भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम अग्रणी हैं।