मिशेल टैलाग्रैंड को 2024 एबेल पुरस्कार

  • 27 Mar 2024

नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने फ्रांस के पेरिस में स्थित फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS) के मिशेल टैलाग्रैंड को 2024 एबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

  • इस पुरस्कार के लिये टैलाग्रैंड का चयन “गणितीय भौतिकी और सांख्यिकी में उत्कृष्ट अनुप्रयोगों के साथ संभाव्यता सिद्धांत और कार्यात्मक विश्लेषण में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिये” किया गया है।
  • नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स के अनुसार टैलाग्रैंड के कार्यों ने संभाव्यता सिद्धांत, कार्यात्मक विश्लेषण और सांख्यिकी को परिवर्तित कर दिया है।
  • एबेल पुरस्कार की शुरुआत नार्वे की सरकार ने प्रसिद्ध गणितज्ञ नील्स हेरनिक के सम्म्मान में 2001 में की की थी।