विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाया

  • 03 Apr 2024

विश्व बैंक ने 2 अप्रैल, 2024 को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने वित्तीय वर्ष 2025 के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया, जिसका मुख्य कारण "निवेश वृद्धि में बढ़ोतरी" है।

  • विश्व बैंक ने अपने नवीनतम द्विवार्षिक दक्षिण एशिया विकास अपडेट रिपोर्ट में यह अनुमान जारी किया।
  • रिपोर्ट में, भारत की वित्त वर्ष 2024 की विकास दर (Growth Rate) 7.5% आंकी है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा अनुमानित 7.6% से थोड़ा कम है।
  • रिपोर्ट के पिछले संस्करण की तुलना में, दक्षिण एशिया के विकास की संभावनाएं बेहतर हुई हैं।
  • 2024 में दक्षिण एशिया की विकास दर 0.4% और 2025 में 0.3% अधिक होने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2024 में विकसित अर्थव्यवस्थाओं में विकास धीमा हो सकता है।
  • दक्षिण एशियाई देशों को गरीबी, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसी लंबी अवधि की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।