अल-सीसी तीसरी बार मिस्र के राष्‍ट्रपति

  • 03 Apr 2024

मिस्र में अब्देल फतेह अल-सीसी ने 2 अप्रैल, 2024 को तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। सीसी ने दिसंबर 2023 में लगभग 90% मतों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता था।

  • अल-सीसी विगत 9 वर्ष से मिस्र के राष्ट्रपति हैं। अब वह अगले 6 वर्ष तक के लिए इस पद पर बने रहेंगे।
  • मिस्र में वर्ष 2019 में संविधान संशोधन के जरिये राष्ट्रपति के कार्यकाल को 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया था।
  • अल-सीसी 2014 में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में चुनाव जीता था।
  • अल-सीसी मिस्र सेना के पूर्व प्रमुख और रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।