भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का निधन

  • 11 Apr 2024

8 अप्रैल, 2024 को नोबेल पुरस्कार विजेता, ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • पीटर हिग्स का जन्म 29 मई, 1929 को ब्रिटेन के न्यूकैसल अपॉन टाइन में हुआ था।
  • पीटर हिग्स, 'हिग्स-बोसोन पार्टिकल' या 'गॉड पार्टिकल' की खोज के लिए प्रसिद्ध हैं, इन्होने 1964 में हिग्स बोसोन की भविष्यवाणी की थी।
  • हिग्स बोसोन इलेक्ट्रॉन, क्वार्क, फोटॉन या न्यूट्रिनो जैसा एक प्राथमिक कण है।
  • हिग्स बोसोन हिग्स क्षेत्र का मूलभूत बल-वाहक कण है, जो मूलभूत कणों को उनका द्रव्यमान प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
  • वर्ष 2012 में CERN के वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसोन के अस्तित्व की पुष्टि की थी।
  • हिग्स ने फ्रेंकोइस एंगलर्ट के साथ अपने कार्य के लिए वर्ष 2013 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था।