वर्ष 2024 में भारत की वृद्धि दर 6.8%: IMF

  • 17 Apr 2024

16 अप्रैल, 2024 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ के नवीनतम संस्करण में भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2024 में 6.8% और वर्ष 2025 में 6.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

  • वर्ष 2024 के लिए यह अनुमान IMF द्वारा जनवरी 2024 में जारी रिपोर्ट में अनुमानित भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 6.5% से 0.3%अधिक है।
  • IMF की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व की सबसे तेज गति से वृद्धिशील अर्थव्यवस्था है।
  • यह मजबूती घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और बढ़ती कार्यशील आयु वाली आबादी को दर्शाती है।
  • IMF ने इस अवधि में चीन की वृद्धि दर 4.6% रहने का अनुमान जताया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2024 और वर्ष 2025 में 3.2% रहने का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

  • IMF संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख वित्तीय एजेंसी और एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है।
  • IMF की स्थापना 1930 के दशक की महामंदी के बाद वर्ष 1944 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
  • इसमें 190 सदस्य देश शामिल हैं।