भारत में कृषि वस्तुओं के निर्यात में बढ़ोतरी

  • 19 Aug 2020

मार्च-जून 2020 की अवधि में देश से 25552.7 करोड़ रूपए की कृषि वस्‍तुओं का निर्यात हुआ, जो कि 2019 की इसी अवधि में हुए 20734.8 करोड़ रूपए के निर्यात की तुलना में 23.24% अधिक है।

महत्वपूर्ण तथ्य: फलों और सब्जियों के उत्‍पादन के मामले में भारत का विश्‍व में दूसरा स्‍थान है। फलों में सबसे ज्‍यादा निर्यात अंगूर का होता है।

  • 2017-18 में भारत का कृषि निर्यात देश के कृषि जीडीपी का जहां 9.4% था, वहीं 2018-19 में यह 9.9% हो गया, जबकि भारत के कृषि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में कृषि आयात 5.7% से घटकर 4.9% रह गया, जो निर्यात योग्य अधिशेष को दर्शाता है।
  • कृषि उत्पादन के मामले में शीर्ष पर होने के बावजूद कृषि उत्‍पादों के निर्यात के मामले में देश बड़े कृषि उत्‍पाद निर्यातक देशों की सूची में स्‍थान नहीं पा सका है।
  • भारत, दुनिया में गेहूं उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर है, लेकिन निर्यात के मामले में यह 34वें स्थान पर है।
  • सब्जियों के उत्पादन में विश्व में तीसरे स्‍थान पर होने के बावजूद निर्यात के मामले में यह 14वें स्थान पर है। फलों के मामले में, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इस क्षेत्र में भी यह निर्यात के मामले में 23वें स्थान पर है।
  • विश्व व्यापार संगठन के आंकड़ो के अनुसार, 2017 में विश्व कृषि व्यापार में भारत के कृषि निर्यात और आयात का हिस्सा क्रमशः 2.27% और 1.90% था।