राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों को सशक्त बनाने हेतु रोडमैप जारी

  • 11 Jul 2025

10 जुलाई 2025, नई दिल्ली में नीति आयोग ने राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों को सशक्त बनाने हेतु रोडमैप जारी किया।

मुख्य तथ्य:

  • उद्देश्य: यह रोडमैप राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों (S&T Councils) की भूमिका और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
  • संरचनात्मक सुधार: रोडमैप में परिषदों की संरचनात्मक कमियों, अवसरों और सुधार प्राथमिकताओं की पहचान की गई है, ताकि वे क्षेत्रीय नवाचार, वैज्ञानिक प्रगति और सतत विकास के मजबूत संवाहक बन सकें।
  • रोडमैप का फोकास : संरचनात्मक सुधार, क्षमता निर्माण, और रणनीतिक साझेदारियों के समावेश की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
  • प्रभाव: इस पहल से राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों की प्रभावशीलता और उत्तरदायित्व बढ़ेगा, जिससे विज्ञान आधारित नीति निर्माण और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।