भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान

  • 11 Aug 2025

9 अगस्त, 2025 के संदर्भ में, ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने IIST (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी), वलियमला, तिरुवनंतपुरम के 13वें दीक्षांत समारोह में वीडियो संदेश के माध्यम से देश के तकनीकी विकास में संस्थान की अहम भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्य तथ्य:

  • टेक्नोलॉजी क्षेत्र में योगदान: IIST ने बीते वर्षों में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को तैयार कर भारत के तकनीकी क्षेत्र और अंतरिक्ष कार्यक्रम को सशक्त बनाया है।
  • अर्थव्यवस्था और ISRO की भूमिका: डॉ. नारायणन ने कहा कि भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसमें ISRO का बड़ा योगदान है।
  • दीक्षांत समारोह: 13वां दीक्षांत समारोह वलियमला, तिरुवनंतपुरम में आयोजित हुआ।
  • डिग्री वितरण: कुल 309 छात्रों को बीटेक, मास्टर्स, पीएचडी एवं ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों से उपाधियाँ प्रदान की गईं।
  • ISRO एवं IIST का संबंध: संस्थान का फोकस उच्च गुणवत्ता की मानव संसाधन तैयार कर ISRO और भारत के अंतरिक्ष व तकनीकी अभियानों को गति देना है।