भारत और आसियान के बीच व्यापार समझौते की समीक्षा वार्ता

  • 11 Aug 2025

11 अगस्त, 2025 को भारत और ASEAN के बीच चार दिवसीय व्यापार समझौते की समीक्षा वार्ता नई दिल्ली में शुरू हुई, जिसका उद्देश्य AITIGA (ASEAN-India Trade in Goods Agreement) को सुधारना और व्यापार घाटे को कम करना है। दोनों पक्ष 2025 तक इस समीक्षा को पूरा करने पर सहमत हैं।

मुख्य तथ्य:

  • व्यापार संतुलन: 2017-18 में भारत का ASEAN को निर्यात $34.2 अरब और आयात $47.1 अरब था, जिससे $12.9 अरब व्यापार घाटा था; 2024-25 में निर्यात बढ़कर $39 अरब और आयात $84.2 अरब हुआ, व्यापार घाटा $45.2 अरब तक बढ़ गया।
  • समीक्षा का उद्देश्य: AITIGA को अधिक समान, पारदर्शी और लाभकारी बनाने के लिए व्यापार बाधाओं, नियमों और आयात-निर्यात असंतुलन को दूर करना।
  • राजनीतिक वाणिज्यिक विवाद: 2023 में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ASEAN देशों को “चीन की बी-टीम” कहने से गतिरोध पैदा हुआ पर भारत ने समझौते से पीछे हटने की बात से इनकार किया।
  • आगे की योजना: अक्टूबर 2025 में होने वाले ASEAN-India समिट में समीक्षा वार्ता की प्रगति और सुधारों पर चर्चा होगी, साथ ही भारत अन्य FTAs जैसे यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ भी व्यापार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।