रूस कामचटका तट के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप
- 30 Jul 2025
29 जुलाई, 2025 (स्थानीय समय: 30 जुलाई 2025, सुबह 11:24) को रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पेसिफिक तट से 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जो हाल के वर्षों में सबसे भीषण भूकंपों में एक है । यह भूकंप 2011 जापान के टोहोकू भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली माना जा रहा है।
मुख्य तथ्य:
- भूकंप का केंद्र: USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र कामचटका तट से लगभग 136 किमी दूर, 19 किमी गहराई में था।
- सुनामी लहरें: रूस के सेवेरो-कुरील्स्क बंदरगाह नगर में तीन सुनामी लहरें आईं, जिससे पत्तन अवसंरचना को नुकसान और कई जहाज समुद्र में बह गए।
- लहरों की ऊंचाई: कामचटका प्रायद्वीप के हिस्सों में 3 से 4 मीटर ऊँची लहरें दर्ज की गईं; जापान के उत्तरी तटों पर 30–40 सेंटीमीटर तक की लहरे और आगे बड़ी लहरों की चेतावनी जारी।
- क्षेत्रीय चेतावनियाँ: रूस, जापान सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र के द्वीप देशों, चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, गुआम, पेरू और इक्वाडोर के गैलबैगोस द्वीपों में विभिन्न श्रेणी की सुनामी अवगतियाँ जारी की गईं।
- अन्य प्रभाव: हवाई (USA) के होनोलूलू, ओआहू व अन्य क्षेत्रों में तत्काल निकासी आदेश; दक्षिण अलास्का और अलेउतियन द्वीपों में भी चेतावनी लागू। अभी तक जापान में किसी हानि या मृत्यु की सूचना नहीं।
- प्रशांत रिंग ऑफ फायर : प्रशांत रिंग ऑफ फायर पृथ्वी का अत्यधिक सक्रिय भूकंपी एवं ज्वालामुखीय क्षेत्र है, जहाँ दुनिया के 75% ज्वालामुखी और अधिकांश शक्तिशाली भूकंप आते हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे