बैराबी-सैरांग रेललाइन

  • 02 Sep 2025

1 सितम्बर, 2025 को भारतीय रेलवे ने घोषणा की कि मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से 20 किमी दूर सैरांग तक 51.38 किमी लंबी ब्रॉडगेज रेललाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा 13 सितम्बर, 2025 को किया जाएगा।

मुख्य तथ्य:

  • प्रोजेक्ट लागत: यह रेललाइन ₹5,021 करोड़ (कुछ स्रोतों के अनुसार ₹8,000 करोड़) में बनी, जिसमें 45-48 सुरंगें (12.85 किमी), 142-153 पुल, 5 रोड ओवरब्रिज, 6 अंडरब्रिज और भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पियर ब्रिज (114 मीटर) शामिल हैं।
  • नेटवर्क विस्तार: यह रेललाइन सिलचर (असम) के माध्यम से मिज़ोरम के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम) को जोड़ती है; रेलवे का लक्ष्य 2030 तक हर राज्य की राजधानी को जोड़ना है।
  • आर्थिक-सामाजिक प्रभाव: सिलचर-आइज़ोल यात्रा समय 10 घंटे से घटकर मात्र 3 घंटे, लागत व समय की बचत; क्षेत्रीय पर्यटन, व्यापार व आधारभूत सेवाओं में प्रगति व सामरिक महत्त्ववृद्धि।
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था: राज्य में 95% आवश्यक वस्तुएं असम से आती हैं; रेलवे के आने से जीवन स्तर और बाज़ार पहुंच दोनों में सुधार होगा।