राज्य व्यापार सुधार कार्य योजना रैंकिंग 2019

  • 07 Sep 2020

( 05 September, 2020, , www.pib.gov.in )


केन्द्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 सितंबर, 2020 को कारोबारी सुगमता के आधार पर राज्यों की रैंकिंग के चौथे संस्करण ‘राज्य व्यापार सुधार कार्य योजना रैंकिंग 2019’ की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: कारोबार में सुगमता राज्यों में समग्र कारोबारी माहौल में सुधार के लिए 'उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (DPIIT) और विश्व बैंक की एक संयुक्त पहल है।

  • कार्य योजना 2018-19 में करोबार की स्थितियां बेहतर बनाने के लिए 180 मुख्य मानक तय किए गए, जिनमें 12 व्यावसायिक विनियामक क्षेत्र जैसे कि सूचना तक पहुंच, एकल खिड़की प्रणाली, श्रम और पर्यावरण आदि शामिल हैं।
  • रैंकिंग के तहत शीर्ष दस राज्य हैं- 1- आंध्र प्रदेश, 2- उत्तर प्रदेश, 3- तेलंगाना, 4- मध्य प्रदेश, 5-झारखंड, 6- छत्तीसगढ़, 7- हिमाचल प्रदेश, 8- राजस्थान, 9- पश्चिम बंगाल, 10- गुजरात।
  • उत्तर भारत से उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारत से आंध्र प्रदेश, पूर्वी भारत से झारखंड, पश्चिम भारत से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत से असम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली 12वें स्थान के साथ शीर्ष पर है।
  • व्यापार सुधार कार्य योजना के आधार पर राज्यों की रैंकिंग तय करने का काम 2015 में शुरू किया गया था। अबतक राज्यों की इस आधार पर रैंकिंग की सूची वर्ष 2015, 2016 और 2017-18 में जारी की गई थी।