रेडियो खगोलशास्‍त्री गोविंद स्वरूप का निधन

  • 08 Sep 2020

लोकप्रिय वैज्ञानिक और रेडियो खगोलशास्‍त्री प्रोफेसर गोविंद स्वरूप का 7 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • उन्हें व्यापक रूप से भारत में 'भारतीय रेडियो खगोल विज्ञान के मार्गदर्शक’ के रूप में जाना जाता है। वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के पुणे स्थित नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA) के संस्थापक निदेशक थे।
  • उन्होंने पुणे के पास विशालकाय मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप और ऊटी रेडियो टेलीस्कोप की अवधारणा, डिजाइन और स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई थी ।
  • उन्हें 1973 में पद्म श्री, 1972 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और 2007 में ग्रोट रेबर मेडल से सम्मानित किया गया था। वे 1975-77 के दौरान भारतीय खगोल सोसायटी के अध्यक्ष भी रहे।