एशिया पावर इंडेक्स 2025: भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान

  • 28 Nov 2025

28 नवंबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया की थिंक टैंक, लोवी इंस्टीट्यूट ने अर्शिया पावर इंडेक्स 2025 जारी किया, जिसमें भारत ने 27 एशियाई देशों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य तथ्य:

  • शीर्ष दो रैंक: अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।
  • भारत-चीन तुलना: दोनों देशों ने शक्ति मापदंडों में सुधार किया है, पर भारत और चीन के बीच व्यापक अंतर मौजूद है।
  • प्रमुख शक्ति की श्रेणी में भारत: 2025 में भारत एशिया पावर इंडेक्स के नियत मापदंडों को पार कर एक बड़ी शक्ति बन जाएगा।
  • मापन विधि: यह इंडेक्स 131 संकेतकों के आधार पर 8 विषयगत मापदंडों में देशों की क्षमता का आकलन करता है।
  • विषयगत मापदंड: सैन्य क्षमता एवं रक्षा नेटवर्क, आर्थिक क्षमता एवं संबंध, राजनयिक और सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन और भविष्य के संसाधन शामिल हैं।
  • एशिया पावर इंडेक्स: यह वार्षिक रिपोर्ट एशियाई देशों की बाहरी प्रभाव क्षमता का व्यापक मूल्यांकन करती है, जो उनकी सैन्य, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक ताकत को दर्शाती है।