नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नर्गिस मोहम्मदी की गिरफ्तारी

  • 13 Dec 2025

12 दिसंबर, 2025 के संदर्भ में, ईरान ने मानवाधिकार कार्यकर्ता और 2023 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नर्गिस मोहम्मदी को एक स्मृति समारोह के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ईरान में “राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरा” जैसे आरोपों पर कई बार सज़ा दी गई है।

मुख्य तथ्य:

  • गिरफ्तारी का स्थान व प्रसंग: नर्गिस मोहम्मदी को मानवाधिकार वकील खोसरो अलीकोर्दी की स्मृति सभा के दौरान हिरासत में लिया गया; अलीकोर्दी हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।
  • स्वास्थ्य अवकाश के बाद गिरफ़्तारी: 53 वर्षीय मोहम्मदी को दिसंबर 2024 में चिकित्सकीय कारणों से जेल से फर्लो (अस्थायी रिहाई) मिली थी; समर्थक महीनों से चेतावनी दे रहे थे कि उन्हें दोबारा जेल भेजा जा सकता है। वे अपेक्षित वापसी के बावजूद फर्लो पर ही रहीं, जब तक कि ताज़ा गिरफ़्तारी नहीं हुई।
  • कारावास का इतिहास: मोहम्मदी ने पिछले लगभग दो दशकों का अधिकांश समय तेहरान की कुख्यात एविन जेल में कै़द के रूप में बिताया है।
  • नोबेल सम्मान: वे ईरान की सबसे प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से एक हैं और उन्हें 2023 में ईरान में महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष हेतु नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: नार्वेजियन नोबेल समिति ने इस गिरफ़्तारी को” क्रूर (“brutal) करार देते हुए ईरानी अधिकारियों से उनकी लोकेशन सार्वजनिक करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और तुरंत रिहाई की मांग की।