भारतीय रेलवे: 100% ब्रॉड-गेज विद्युतीकरण के क़रीब

  • 15 Dec 2025

14 दिसंबर, 2025 को भारतीय रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारतीय रेल लगभग अपने पूरे ब्रॉड-गेज नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण के क़रीब पहुँच चुकी है, जिसमें 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 99% से अधिक विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।

मुख्य तथ्य :

  • विद्युतीकरण प्रगति: लगभग सम्पूर्ण ब्रॉड-गेज नेटवर्क पर विद्युतीकरण; 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 99% से अधिक ब्रॉड-गेज मार्ग विद्युतीकृत।
  • कुल मार्ग विद्युतीकृत: वर्ष 2019 से 2025 के बीच 33,000 से अधिक रूट किलोमीटर (Route Kilometres) का विद्युतीकरण किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय तुलना: 2019–2025 के दौरान विद्युतीकृत कुल दूरी लगभग जर्मनी के पूरे रेलवे नेटवर्क के बराबर है, जो स्वच्छ और दक्ष रेल ट्रैक्शन विस्तार में भारत के पैमाने को दर्शाता है।
  • ब्रॉड-गेज विद्युतीकरण: भारतीय रेल का मानक ब्रॉड-गेज 1,676 मिमी चौड़ाई का ट्रैक है, जो अधिकांश यात्री और माल गाड़ियों के संचालन के लिए उपयोग होता है। ब्रॉड-गेज विद्युतीकरण का अर्थ है डीज़ल की जगह विद्युत इंजन के संचालन के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन व संबंधित अवसंरचना स्थापित करना।