भारत-नीदरलैंड्स : राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर हेतु समझौता

  • 22 Dec 2025

21 दिसंबर, 2025 को भारत और नीदरलैंड्स ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex – NMHC) के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य तथ्य:

  • समझौता ज्ञापन: भारत और नीदरलैंड्स ने समुद्री विरासत, संग्रहालय डिज़ाइन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए।
  • पक्ष: MoU भारत के बंदरगाह, शिपिंग एवं जलमार्ग मंत्रालय के तहत विकसित हो रहे NMHC और एम्स्टरडम स्थित नेशनल मैराइटाइम म्यूजियम के बीच हुआ।
  • सहयोग के क्षेत्र: दोनों पक्ष समुद्री संग्रहालय, संग्रह संरक्षण (curation), संरक्षण (conservation), संयुक्त प्रदर्शनियाँ, अनुसंधान परियोजनाएँ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे।
  • लोथल का NMHC: लोथल में NMHC को भारत की 4,500 वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने वाला विश्व स्तरीय विरासत परिसर बनाया जा रहा है।
  • उद्देश्य: समझौते के तहत दर्शक अनुभव, शिक्षा और जन संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग किया जाएगा तथा छात्रों, स्थानीय समुदायों और वंचित समूहों के लिए सस्ती पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।