राज्‍य स्‍टार्टअप रैंकिंग-2019

  • 12 Sep 2020

( 11 September, 2020, , www.pib.gov.in )


11 सितंबर, 2020 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा संचालित ‘राज्य स्टार्टअप रैंकिंग-2019’ जारी की गई।

  • उद्देश्य: राज्यों और केंद्र- शासित क्षेत्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना और मजबूत स्टार्टअप पारितंत्र का विकास करना।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2019 की स्टार्ट अप रैंकिंग में गुजरात और केन्द्र- शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ (Best performer) है, जबकि कर्नाटक और केरल ने उत्तम प्रदर्शन (Top performer) किया।
    • रैंकिंग 2019 में 7 व्यापक सुधार क्षेत्र हैं, जिसमें 30 कार्य बिंदु (एक्शन पॉइंट) हैं। इन कार्य बिन्दुओं में शामिल हैं- संस्थागत समर्थन, आसान अनुपालन, सार्वजनिक खरीद मानदंडों में छूट, इन्क्यूबेशन समर्थन, सीड फंडिंग सहायता, उद्यम अनुदान सहायता और जागरूकता एवं आउटरीच।
    • रैंकिंग में कुल 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। रैंकिंग के उद्देश्य से, राज्यों को 5 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, उत्तम प्रदर्शन, अग्रणी (Leaders), आकांक्षी अग्रणी (Aspiring leaders) और उभरता हुआ स्टार्टअप पारितंत्र।
  • अग्रणी श्रेणी: बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान तथा चंडीगढ़।
  • आकांक्षी अग्रणी श्रेणी: हरियाणा, झारखंड, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड तथा नागालैंड।
  • उभरते हुए स्टार्टअप पारितंत्र श्रेणी: आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, तमिलनाडु, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तर प्रदेश।