भारत विश्व का सबसे बड़ा धान उत्पादक देश बना
- 05 Jan 2026
4 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत अब धान (चावल) उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।
मुख्य तथ्य:
- उत्पादन : भारत का चावल उत्पादन 150.18 मिलियन टन तक पहुँच गया है, जबकि चीन का उत्पादन 145.28 मिलियन टन है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत अब विदेशी बाजारों में भी चावल की आपूर्ति कर रहा है।
- उन्नत किस्मों का लोकार्पण: कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित 25 फसल प्रजातियों की 184 उन्नत किस्में जारी की गईं।
- फसलवार वितरण: 184 किस्मों में 122 अनाज, 6 दलहन, 13 तिलहन, 11 चारा फसलें, 6 गन्ना, 24 कपास तथा जूट और तंबाकू की 1-1 किस्म शामिल हैं।
- उच्च उत्पादकता के लाभ: केंद्रीय मंत्री के अनुसार , उच्च उत्पादक एवं बेहतर गुणवत्ता वाली इन किस्मों से किसानों की उपज और आय बढ़ेगी तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि ये बीज शीघ्रता से किसानों तक पहुँचें।
- दाल–तिलहन स्वावलंबन पर बल: कृषि वैज्ञानिकों से देश को दालों और तिलहनों में आत्मनिर्भर बनाने हेतु इन फसलों के उत्पादन में वृद्धि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
- नई कृषि क्रांति: मंत्री ने उच्च उपज व जलवायु-सहिष्णु बीजों के विकास के आधार पर भारत के “कृषि क्रांति के नए युग” में प्रवेश का उल्लेख किया और इसे ICAR की समन्वित परियोजनाओं, राज्य व केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों तथा निजी बीज कंपनियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



