विंग्स इंडिया 2026 में उत्तराखंड को शीर्ष विमानन सम्मान

  • 31 Jan 2026

29 जनवरी, 2026 को विंग्स इंडिया 2026 में उत्तराखंड को “विमानन पारिस्थितिक तंत्र के संवर्द्धन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य द्वारा विमानन अवसंरचना और संपर्क मज़बूत करने के सतत प्रयासों को मान्यता देता है।

  • पुरस्कार वितरण: यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  • परिवर्तन की पहचान:यह सम्मान उत्तराखंड के उस रूपांतरण को रेखांकित करता है, जहाँ दुर्गम हिमालयी भूभाग अब हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट्स के बढ़ते नेटवर्क से समर्थित राज्य बन रहा है।
  • पर्यटन और सेवाओं में वृद्धि: बेहतर हवाई संपर्क ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया है, आपदा प्रबंधन को मज़बूत किया है और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को सुलभ बनाया है।
  • उड़ान योजना का सफल क्रियान्वयन: केंद्र सरकार के सहयोग से उड़ान (UDAN) योजना के सफल कार्यान्वयन ने उत्तराखंड को एक उभरते विमानन केंद्र के रूप में स्थापित किया है।