बिहार में IT एवं AI निवेश हेतु CIPL के साथ समझौता

  • 18 Feb 2026

17 फरवरी, 2026 को ‘इंडिया AI समिट’ के दौरान कॉरपोरेट इन्फोटेक प्रा. लि. (CIPL) ने बिहार सरकार के साथ राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इस समझौते के अंतर्गत CIPL पटना में एक कोर डेवलपमेंट सेंटर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित करेगा।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल प्रशासन को सशक्त करना और बिहार को उभरते आईटी IT के रूप में विकसित करना है।
  • परियोजना में प्रारंभिक निवेश ₹30 करोड़ का होगा, जिसे आगामी वर्षों में बढ़ाकर ₹100 करोड़ तक ले जाने की योजना है।
  • यह केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डेटा सेंटर संचालन, एसएपी तथा एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म जैसी उन्नत तकनीकों पर कार्य करेगा।
  • इस पहल से पहले वर्ष में 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिसे 5 वर्षों में बढ़ाकर 2,000 से अधिक IT पेशेवरों तक विस्तारित किया जाएगा।