6वां जिला कलेक्टर “पेयजल संवाद”

  • 18 Feb 2026

17 फरवरी, 2026 को जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर जल’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 6वां संस्करण’ आयोजित किया।

  • इसका मुख्य उद्देश्य केवल परिसंपत्तियों के निर्माण से आगे बढ़ते हुए सामुदायिक स्वामित्व एवं समुदाय-प्रबंधित ग्रामीण जल सेवाओं की ओर संक्रमण सुनिश्चित करना था, ताकि दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त की जा सके।
  • इस बैठक में विभिन्न जिलों ने जमीनी स्तर पर अपनाए गए नवाचारों को साझा किया, जिनमें सामुदायिक सहभागिता, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, स्मार्ट यूटिलिटी मॉडल, डिजिटल माध्यम से जल उपयोग शुल्क संग्रह, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा छात्र-नेतृत्वित जल लेखा-परीक्षण जैसी पहलें शामिल थीं।
  • जल जीवन मिशन के आगामी चरण में एकल-ग्राम योजनाओं के संतृप्तिकरण, सौर-आधारित अवसंरचना के विस्तार, पीएम गति शक्ति के माध्यम से परिसंपत्ति मानचित्रण तथा एकीकृत योजना डेटाबेस के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा।
  • यह संवाद ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली को अधिक उत्तरदायी, सहभागी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।