तृतीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं एक्सपो

  • 18 Feb 2026

17 फरवरी, 2026 को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं एक्सपो का सफल समापन हुआ।

  • इस द्विवार्षिक आयोजन में 30 देशों से 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों और लगभग 20,000 आगंतुकों ने भाग लिया।
  • यह कार्यक्रम साइंस इंडिया फोरम और वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा, आयुष मंत्रालय तथा संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का मुख्य विषय था: “एविडेन्स-बेस्ड आयुष इंटरवेंशन्स फॉर माइंड-बॉडी हेल्थ”।
  • चर्चा के प्रमुख विषयों में आयुष में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, शोध की गुणवत्ता, औषधीय वनस्पतियाँ, एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएँ और नीतिगत सहयोग शामिल रहे।