सहकारिता मंत्रियों का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ‘मंथन’

  • 18 Feb 2026

17 फरवरी, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ‘मंथन’ का उद्घाटन किया।

  • कॉन्क्लेव में 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) की स्थापना और विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत आधुनिक गोदामों के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • राज्यों को निर्यात और बीज उत्पादन से संबंधित राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं से जोड़ने तथा PACS के समयबद्ध कंप्यूटरीकरण को सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ।
  • प्रमुख एजेंडा में सहकारी बैंकों का डिजिटलीकरण, राज्य सहकारी कानूनों में आवश्यक कानूनी सुधार और दुग्ध नेटवर्क के विस्तार हेतु अमूल तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ सहयोग को बढ़ावा देना शामिल रहा।