दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र

  • 26 Feb 2026

23 फरवरी, 2026 को, दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (TEC) ने उन्नत दूरसंचार अनुसंधान और वैश्विक मानकीकरण प्रयासों में सहयोग के लिए IIT खड़गपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • यह साझेदारी 6G, ऑप्टिकल संचार और ‘गैर-स्थलीय नेटवर्क’ (Non-terrestrial networks) पर केंद्रित है।
  • इसका उद्देश्य भविष्य के दूरसंचार नेटवर्क के लिए भारत-विशिष्ट मानक विकसित करना है।
  • सहयोग में ‘पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क’ और उन्नत एंटीना सिस्टम शामिल हैं।
  • यह MoU अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) और वैश्विक मंचों के साथ भारत की सहभागिता को सुदृढ़ करेगा।
  • दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (TEC), भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) की तकनीकी शाखा तथा मानक-निर्धारण संगठन है।
  • यह दूरसंचार उत्पादों और नेटवर्क के लिए राष्ट्रीय मानक तैयार करता है ताकि कठोर परीक्षण और प्रमाणन के माध्यम से इंटरऑपरेबिलिटी, सुरक्षा और अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
  • TEC वैश्विक मानकीकरण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेता है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU), एशिया-प्रशांत दूरसंचार समुदाय (APT) तथा यूरोपीय दूरसंचार मानक संस्थान (ETSI) जैसे अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ समन्वय करता है।