प्रधानमंत्री मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल

  • 26 Feb 2026

25 फरवरी, 2026 को इजराइली संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल” से सम्मानित किया।

  • यह इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है।
  • यह पुरस्कार भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया।
  • नेसेट में उनके संबोधन के पश्चात यह पदक प्रदान किया गया, जहाँ उनके भाषण के दौरान उन्हें ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ (Standing ovation) मिला।
  • उन्होंने दोनों देशों के बीच 2,000 से अधिक वर्षों के सभ्यतागत संबंधों पर प्रकाश डाला तथा भारत और इजराइल के बीच प्रगाढ़ ‘जन-संपर्क’ पर बल दिया।