भारत और नेपाल के मध्य वन एवं जैव विविधता संरक्षण पर समझौता

  • 26 Feb 2026

25 फरवरी, 2026 को भारत और नेपाल ने वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य बिंदु

  • सुदृढ़ पर्यावरणीय साझेदारी: इस MoU का उद्देश्य वन प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु कार्रवाई में भारत-नेपाल सहयोग को गहरा करना है।
  • भूदृश्य-स्तरीय की जैव विविधता रणनीति: दोनों देश साझा पारिस्थितिक तंत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘भूदृश्य-स्तर’ (Landscape-level) पर जैव विविधता संरक्षण रणनीतियां तैयार करने में सहयोग करेंगे।
  • प्रमुख प्रजातियों पर ध्यान: संरक्षण प्रयासों में हाथी, गंगा डॉल्फिन, गैंडा, हिम तेंदुआ, बाघ और गिद्ध को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सीमा-पारीय संरक्षण: यह समझौता वन्यजीव गलियारों की बहाली और सीमाओं के पार ‘ट्रांसबाउंड्री संरक्षण भूदृश्य’ के विकास को बढ़ावा देगा।
  • संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन: यह MoU पारिस्थितिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए वनों और संरक्षित क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन का प्रावधान करता है।