दक्षिण मध्य रेलवे का रेल पार्सल ऐप

  • 26 Feb 2026

25 फरवरी, 2026 को, दक्षिण मध्य रेलवे ने रेल निलयम, सिकंदराबाद में अत्याधुनिक ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया।

  • यह ऐप रसद माल ढुलाई (Freight logistics) के लिए एक डिजिटल ई-मार्केटप्लेस के रूप में कार्य करता है।
  • यह ‘डोरस्टेप पिकअप’ (Doorstep pickup) और डिलीवरी सहित ‘एंड-टू-एंड’ सेवाएं प्रदान करता है।
  • इस पहल का उद्देश्य पार्सल कार्यालयों में लगने वाली लंबी कतारों को समाप्त करना है।
  • इसमें ‘रियल-टाइम ट्रैकिंग’ और स्वचालित रूप से नोटिफ़िकेशन भेजने जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
  • प्लेटफॉर्म में सुरक्षित डिजिटल भुगतान विकल्प भी समेकित किए गए हैं।
  • सेवा का शुभारंभ प्रारंभिक तौर पर 7 प्रमुख स्थानों पर किया गया है, जिसमें हैदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरु को पायलट शहरों के रूप में चुना गया है।