चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और तारम चू पुल

  • 27 Feb 2026

25 फरवरी, 2026 को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उत्तरी सिक्किम में पुनरुद्धार किए गए चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और तारम चू पुल का उद्घाटन किया।

  • इस बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है।
  • यह पुनरुद्धार बादल फटने की घटना, चक्रवात ‘रेमल’ और ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण हुई तबाही के बाद की गई है।
  • प्रोजेक्ट स्वास्तिक (Project Swastik) के तहत BRO ने 96 भूस्खलनों (Landslides) को साफ कर मार्ग प्रशस्त किया।
  • इस परियोजना के अंतर्गत 4 प्रमुख पुलों का निर्माण किया गया और 2 की मरम्मत की गई।
  • 8 किलोमीटर की नई सड़क के लिए ‘फॉर्मेशन कटिंग’ का कार्य पूरा किया गया।
  • अस्थिर ढलानों से बचने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग (Diversions) बनाए गए।
  • 28 किलोमीटर लंबे चुंगथांग-लाचेन मार्ग को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।
  • तारम चू पुल 400 फीट लंबा बेली सस्पेंशन ब्रिज (Bailey Suspension Bridge) है।
  • यह परियोजना स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों की आवाजाही (Mobility) में सुधार करेगी।
  • यह विकास उत्तरी सिक्किम में आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा।