पाकिस्तान ने की अफगान तालिबान के विरुद्ध “ओपेन वॉर' की घोषणा

  • 27 Feb 2026

27 फरवरी, 2026 को अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर नए सिरे से हुए सीमा पार संघर्षों, हवाई हमलों और प्रतिशोधात्मक सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान ने तालिबान शासित अफगान सरकार के विरुद्ध “खुली जंग” (Open War) की घोषणा कर दी है।

मुख्य बिंदु

  • ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक़’ (Operation ‘Ghazab Lil Haq’) शुरुआत: पाकिस्तान ने 26 फरवरी, 2026 को अफ़ग़ान तालिबान बलों के विरुद्ध प्रतिशोधात्मक सैन्य कार्रवाई के रूप में "ऑपरेशन ग़ज़ब लिल हक़" शुरू किया।
  • अफगान शहरों पर हवाई हमले: पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए और दावा किया कि उसने अफगान सैन्य ठिकानों को लक्षित किया है।
  • अफगानिस्तान का प्रतिशोधात्मक हमला: अफगानिस्तान ने कहा कि उसके बलों ने अफगान सीमा क्षेत्रों पर पहले किए गए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में सीमा पार हमले शुरू किए हैं।
  • दोनों पक्षों द्वारा दावे: पाकिस्तान ने 133 अफगान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया, जबकि अफगानिस्तान ने कहा कि उसके हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगानिस्तान ने अपने 8 सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना दी।
  • सैन्य चौकियों पर कब्जे का विवाद: अफगानिस्तान ने एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है; इस्लामाबाद ने इस दावे का खंडन किया और हमले को ‘बिना उकसावे के की गई कार्रवाई’ (Unprovoked attack) करार दिया।
  • अस्थिर युद्धविराम: इस तनाव ने दोनों पक्षों के बीच कतर (Qatar) की मध्यस्थता में होने वाले युद्धविराम (Ceasefire) की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है।