भारत ने तीसरी बार ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता

  • 09 Mar 2026

8 मार्च, 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

  • फाइनल मुकाबला: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी।
  • ऐतिहासिक रिकॉर्ड:
    • भारत T20 विश्व कप को तीन बार (2007, 2024, 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
    • भारत अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड (Retain) करने वाली और घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीतने वाली भी पहली टीम बनी।
  • शानदार प्रदर्शन:
    • बल्लेबाजी: संजू सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों में 89 रन बनाए और उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया।
    • गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में 4 विकेट लिए और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” दिया गया।
  • स्कोरकार्ड: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई।